फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sai River bridge at risk

खतरे में सई नदी के पुल

Tue, 28 Jul 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Jul 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sai River bridge at risk
प्रतापगढ़। सई नदी पर बने दोनों पुल लगातार खतरे की ओर बढ़ते जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुल की दरार को छिपाने के लिए जिम्मेदार डामर से लीपापोती कर देते हैं। गायघाट और कादीपुर घाट पर बने पुल को लेकर प्रशासन की अनदेखी किसी भी दिन लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


गायघाट में सई नदी पर करीब पंद्रह वर्ष पूर्व पुल बनकर तैयार हुआ। इसके बाद आवागमन प्रारंभ हो गया। रात-दिन पुल पर बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन बना रहता है। शहर से जाते समय पुल का पहला पिलर नीचे की ओर धंस रहा है। हादसे की आशंका को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने डामर की लीपापोती करा दी। ताकि लोग हादसे से बच सकें। यही हाल जामताली जाने वाले मार्ग पर कादीपुर में सई नदी पर बने पुल का है।
विज्ञापन


यह पुल करीब 12 वर्ष पहले आवागमन के लिए खोला गया। बनने के करीब चार वर्ष बाद ही बीच में पुल का पिलर धंसने लगा। इससे एक तरफ पुल नीचे बैठ रहा है। इस ओर लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर डामर का लेपन कराकर अधिकारी चुप बैठ गए। धीरे-धीरे पुल का पिलर धंसने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पिलर धंसता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों के लिए पुल का पिलर खतरा बन जाएगा। समय रहते पुल के पिलर को धंसने से रोकने का इंतजाम जिम्मेदार अधिकारियों को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायघाट रोड पर सई नदी में बने पुल की हालत सबसे बदतर है। हर दिन अधिकारियों का इस मार्ग से आवागमन भी होता है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कई वर्षों से लीपापोती करने वाले विभाग का डामर बारिश में बह गया। पुल पर वाहनों के लगातार फर्राटा भरने और लगातार पुल के पिलर के धंसने से लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। पिलर के नीचे धंसने के कारण पुल की सरिया दिखाई पड़ने लगी है। अब तो पुल की दिख रही सरिया भी लोगों के लिए खतरे का सबब बन चुकी है।


गायघाट और कादीपुर सई नदी पर बने पुल के पिलर धंसने के बाद दरार की जानकारी नहीं है। पुल की जांच कराएंगे। यदि पिलर धंस रहा है तो हादसे की आशंका है। चिंता की बात है। जनता की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
डीपी दुबे, एक्सईएन, लोनिवि, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed