फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sai neglect burial site

उपेक्षा का शिकार है सई अंत्येष्टि स्थल

Sat, 17 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sai neglect burial site
प्रतापगढ़। शहर के सई नदी पुल के नीचे बना अंत्येष्टि स्थल नगरपालिका प्रशासन की उपेक्षा का शिकार हो गया है। वहां अभी तक बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। लोगों को घाट पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरत है कि सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी हैं।
विज्ञापन


शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों से लोग सई नदी पुल के नीचे बने अंत्येष्टि स्थल पर शव दहन करने आते हैं। लावारिस लाशों का भी अंतिम संस्कार यहीं किया जाता है। लावारिस शवों के तारणहार मंगलाचरण मिश्र के अनुसार घाट पर कोई सुविधा नहीं है। इस वजह से शवों को जलाने में दिक्कत होती है। जानकारी होने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। समाज सुधार की बातें करने वाले समाजसेवी संगठन और राजनीतिक दल भी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


शव को लेकर पुल के नीचे उतरने में लोगों को दिक्कत होती है। सीढ़ी न होने की वजह से लोग ढाल से नीचे उतरते समय गिर जाते हैं। लोगों को शव लेकर घाट तक जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। घाट के पास बिजली की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोग रात में वहां अंत्येष्टि क्रिया के लिए नहीं जाते हैं। पानी की व्यवस्था नहीं है। बालू, कंकड़, पत्थर, गंदगी के ढेर में तब्दील स्थान पर लोगों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed