फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sai nadi

खतरे में पड़ा सई नदी का अस्तित्व

Sun, 10 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sai nadi
pratapgarh
मां बेल्हा देवी निकट सई नदी का अस्तित्व खतरे में है। भूमाफिया ने नदी के तट का हिस्सा भी बेच दिया है। जिस पर दिन-प्रतिदिन अवैध निर्माण होता जा रहा है। अगर अफसरों ने इसी प्रकार चुप्पी साधे रखी तो आने वाले दिनों में नदी पर अवैध कब्जेदार हावी हो जाएंगे। तालाब, चकमार्ग और ग्रामसमाज की जमीन पर अवैध कब्जा पर अधिकारियों की नजर है, मगर शहर के मां बेल्हा देवी धाम से गुजरने वाली सई नदी के अस्तित्व को कोई देखने वाला नहीं है। नदी के उफान से घर डूब जाए, यह मंजूर है, मगर अवैध कब्जा से छोड़ने को तैयार नहीं हैं। बेल्हा देवी मंदिर के ठीक पूरब ओर सई नदी के तट पर अवैध कब्जेदार हावी हैं।
विज्ञापन


नदी में आने वाली बाढ़ से भी लोग भयभीत नहीं हो रहे हैं। वर्ष 2014 में हुई जोरदार बरसात से सई नदी तट पर स्थित आवासों में पानी घुस गया। महीनों पर पानी घरों में जमा रहा, लोग घर छोड़कर फरार रहे। इसके बाद भी नदी के तट पर अवैध कब्जेदारों को नहीं रोका जा रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि विनियमित क्षेत्र के  अवर अभियंता भी इन अवैध कब्जेदारों की ओर नहीं देखते हैं। जबकि सामान्य व्यक्ति के नींव खोदते ही पहुंचकर नक्शा पास कराने के लिए मजबूर कर देते हैं। अवर अभियंता जयनाथ सिंह ने स्वीकार किया कि सई नदी के  तट पर अवैध कब्जा हो रहा है, एसडीएम सदर से बातकर जल्द ही रोक लगाने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed