फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Safeguarding all interests in Congress: Naseemuddin

कांग्रेस में सबका हित सुरक्षित : नसीमुद्दीन

Tue, 23 Apr 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Safeguarding all interests in Congress: Naseemuddin
आंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस की जनसभा में बोलते पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : प्रतापगढ़
 आंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा का झूठ उजागर हो चुका है। भाजपा अपने एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। 
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करता हो, देश की जनता से झूठ बोलता हो, वह देश के  हित की क्या सोचेगा। उन्होंनेे बेल्हा के लोगों से आह्वान किया कि वह भय और आतंक के खात्मे के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों को मजबूत करें। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिले के लोगों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस को अपना समर्थन दें।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस में सबका हित सुरक्षित बताया। पूर्व विधायक पट्टी राम सिंह पटेल ने कहा कि जिले में रत्ना सिंह से अच्छा प्रत्याशी नहीं है। इसलिए अगर विकास चाहते हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, कपिल द्विवेदी, डा.प्रशांत देव शुक्ल, मो. इसहाक, इरफान, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed