{"_id":"616720e8c23ae0494973dab1","slug":"sadar-assembly-seat-will-remain-in-apna-dal-s-account-rajkumar-pratapgarh-news-ald3181207132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल के खाते में रहेगी सदर विधानसभा की सीट: राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल के खाते में रहेगी सदर विधानसभा की सीट: राजकुमार
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ में अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय सचिव राजेन्द
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का मेहनतकश समाज अपनी बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके लिए वह लड़ना चाहता है, मगर उनका वोट भावनात्मक आधार पर ले लिया जाता है। यह बातें बुुधवार को नगर क्षेत्र के पूरेईश्वरनाथ में अपना दल एस के विधायक राजकुमार पाल के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद पाल ने कहीं।
कहा कि डा. सोनेलाल पटेल ने गांव, किसान, पिछड़ा व वंचित समाज के लोगों के हितों के संरक्षण के लिए लड़ाई शुरू की थी। उनकी इस लड़ाई को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा, कौन प्रत्याशी होगा, किस सीट पर होगा, यह सोचना मेरा काम नहीं है। हमें सभी सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तैयार रहना है।
सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि प्रतापगढ़ सदर की सीट अपना दल एस के खाते में रही है और आगे भी रहेगी। सदर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पीड़ा को मैं समझता हूं। साढ़े चार साल में प्रदेश में कई महत्वाकांक्षी कार्य पूरे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा और अपना दल एस फिर से सरकार बनाएंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधि मंच के प्रदेश सदस्य परमानंद मिश्र, महिला मंच की प्रदेश सचिव लख्खू चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष जीतलाल पटेल, जिला सचिव ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य समरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।