फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rural self-registration for housing can now be done

Pratapgarh News: अब आवास के लिए ग्रामीण खुद से कर सकेंगे पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rural self-registration for housing can now be done
ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बेघर परिवारों को आवास दिए जाने के लिए शासन ने सर्वे और पंजीकरण की व्यवस्था दी है। सर्वे सरकारी तौर पर कराए जाने के साथ ही ग्रामीण खुद से पंजीकरण कर सकेंगे। आवास प्लस बेवसाइट पर पब्लिक डोमेन में एंड्रायड मोबाइल के लिए एप की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

पीएमवाई-ग्रामीण (प्रधानमंत्री आवास योजना) में शासन ने आवास से वंचित परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए सर्वे शुरू किया है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। पब्लिक डोमेन पर दी गई सुविधा का लाभ ग्रामीण उठा रहे हैं। पीएमजेवाई एप डाउनलोड कर पंजीकरण किया जा सकता है। अब तक 60 राजस्व गांव में कराए गए सर्वे में 87 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इसमें 30 परिवारों ने स्वयं एप से पंजीकरण किया है।
विज्ञापन


लाइव फोटो और लोकेशन से होगा पंजीकरण
परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास की मांग किए जाने के लिए किसी भी जनसेवा केंद्र व साइबर कैफे पर पंजीकरण नहीं होता है। शासन की ओर से दिए गए पीएमएवाईजी एप पर सर्वे में शामिल होने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, बैंक खाता होना अनिवार्य है। मनरेगा जॉबकार्ड को अनिवार्य नहीं किया गया है। आवास की मांग करने पर एप पर पहले प्रदेश, फिर जनपद, ब्लॉक और ग्राम पंचायत को चयनित करना होता है। ग्राम पंचायत में आवास की मांग दर्ज कराने के लिए आधार नंबर और बैंक का विवरण भरने पर एप का कैमरा ऑन होता है। कैमरा ऑन होने पर आवेदक को दो बार में आंख बंद और खुलने की मुद्रा पूरी करनी होती है, जिसके बाद मकान की स्थिति लोकेशन के साथ फीड करने पर पंजीकरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed