Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Running from pillar to post in the hope of housing

Pratapgarh News: आवास की आस में चक्कर पर चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Running from pillar to post in the hope of housing
देवकली में जर्जर मकान। संवाद
जिले में ऐसे कई पात्र लाभार्थी हैं जो आठ-आठ वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए दफ्तर-दफ्तर चक्कर काट रहे हैं। तहसील और राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के चक्कर लगाते-लगाते वह थक चुके हैं लेकिन मामला अटका है।
विज्ञापन

आवेदनों के सही समय पर सत्यापन न होने से उन्हें खासी दिक्कत होती है। इससे सैकड़ों परिवारों को जर्जर मकानों में या बगैर पक्के मकानों के गुजर-बसर करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सूबे में आवास योजना के लिए आवेदन करने वाली श्रेणी में प्रतापगढ़ पहले पायदान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 2015 को हुई। आवास योजना के दूसरे चरण में आगामी पांच वर्षों में (2024 से 2029) तक पात्र लाभार्थियों को आवास मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1,01,646 आवेदन किए गए हैं। जांच के दौरान 43,471 लोग पात्र मिले है। लंबित आवेदनों की संख्या कुल 38,541 है। इनमें से 22,996 लोगों की जांच रिपोर्ट निदेशक सूडा को भेजी गई है।
आंधी-बारिश में डरा-सहमा रहता है परिवार

अगस्त में महुली में जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। जो आज भी लोगों के जहन में है। आंधी-बारिश में जर्जर मकान में रह रहे परिवार के लोग डरे-सहमे रहते हैं। बावजूद इसके आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
महिला आवेदक बोलीं
- वर्ष 2019 में आवास के लिए आवेदन किया था। कई बार सूडा और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार अधिकारी लेखपाल के सत्यापन करने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं। - सुनीता कनौजिया, अजीत नगर।

- वर्ष 2021 में कैंसर से पति का निधन हो गया। जर्जर मकान में तीन बच्चों के साथ रह रही हूं। सूडा कार्यालय के आवेदन सूची में नाम शामिल है लेकिन लेखपाल सत्यापन के लिए नहीं आ रहे हैं। कई बार लेखपाल से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया। - संध्या, देवकली।
वर्जन--
लेखपाल को सत्यापन के लिए आदेश दिया गया है। पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई। जल्द ही पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- सीमा भारती, परियोजना अधिकारी सूडा।

देवकली में जर्जर मकान। संवाद

देवकली में जर्जर मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed