फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ruckus is not stopping on the rumors of child theft, preparations are being made to take action against those

प्रतापगढ़ : बच्चा चोरी की अफवाहों पर थम नहीं रहा बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 11 Sep 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

ग्रामीण उसे पकड़कर पीटने लगे। कोई उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के सामने भी लोग हरिकेश को लाठी-डंडे से पीटते रहे। सिपाही राकेश फौजदार ने जान की बाजी लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
ruckus is not stopping on the rumors of child theft, preparations are being made to take action against those
Pratapgarh News : बच्चा चोर को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शासन ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। शनिवार को लालगंज के पूरे वक्तावर गांव में एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण लाठी-डंडे से पीटने लगे। उसे बचाने के लिए सिपाही को जान की बाजी लगानी पड़ी। लालगंज कोतवाली के कल्यानपुर का रहने वाला हरिकेश यादव शनिवार को रामपुर बावली बाजार गया था। खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रहा था। पूरे वक्तावर गांव के करीब कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर शोर मचा दिया। यह सुनते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन



ग्रामीण उसे पकड़कर पीटने लगे। कोई उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के सामने भी लोग हरिकेश को लाठी-डंडे से पीटते रहे। सिपाही राकेश फौजदार ने जान की बाजी लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया। फिर भी भीड़ कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थी। साथी सिपाही के पहुंचने के बाद हरिकेश को कोतवाली ले जाया जा सका। 
विज्ञापन



पूछताछ के दौरान हरिकेश ने आपबीती सुनाई। खबर मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी कोतवाली पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हरिकेश को सीएचसी भेजा गया। बाद में प्रधान व परिजन उसे अपने साथ ले गए। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि युवक ने तहरीर नहीं दी है। वायरल वीडियो के जरिए मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा चोरी की आशंका में मनोरोगी महिला को पीटा
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शुक्रवार की देर रात मनोरोगी महिला को ग्रामीणों ने रोक लिया। पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसकी पिटाई करने लगे। गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर जब महिला से पूछताछ शुरू हुई तो वह मनोरोगी निकली। तब जाकर उसकी जान बची।



अंतू में युवक को पीट दिया
अंतू थाना क्षेत्र के सरुआवां गांव में शुक्रवार की रात एक मनोरोगी युवक घूम रहा था। कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर शोर मचा दिया। देखते ही देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। पूछताछ के दौरान युवक खामोश रहा। बच्चा चोर होने की आशंका गहराने पर लोग उसे पीटने लगे। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस पहुंची। पुलिस की पूछताछ में वह मनोरोगी निकला।

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर युवक की पिटाई करने वाले तीन को भेजा जेल

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर बोलेरो सवार युवक की पिटाई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उन्हें छुड़ाने के लिए सत्ता दल के नेताओं समेत पंचायत प्रतिनिधि भी सिफारिश करते रहे।


जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनुपर के पास बृहस्पतिवार की रात 35 लोगों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाते हुए बोलेरो सवार युवक को जमकर पीटा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद जेठवारा थाने के सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।


एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर जेठवारा पुलिस ने रेड़ी चौराहे के पास से शुक्रवार की रात परवेज उर्फ महफूज अली निवासी नेवादा, गुफरान व कमरुद्दीन निवासी जेठवारा को दबोच लिया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई।


चर्चा के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए सत्ता दल के नेता व पंचायत प्रतिनिधि अफसरों से लेकर थानेदार तक से सिफारिश करते रहे। शनिवार को लिखापढ़ी  के बाद तीनों को जेल भेज दिया।


एएसपी पश्चिमी ने चौकी प्रभारियों की लगाई क्लास
बच्चा चोरी की अफवाह पर काबू न पाने व जनता की शिकायतों की अनुसनी करने वाले चौकी प्रभारियों की अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने शनिवार को क्लास लगाई। थाना दिवस में पहुंचे एएसपी रोहित मिश्रा ने चौकी इंचार्ज डेरवा, कटरा गुलाब सिंह के साथ थाने के उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। लापरवाही पर मिलने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed