फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus in municipal, EO made hostage

नगरपालिका में हंगामा, ईओ को बनाया बंधक

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in municipal, EO made hostage
नगर पालिका में मांगों को लेकर ईओ का घेराव करते सभासद व अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
शहर की प्रमुख सडक़ों पर डिवाइडर बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को सभासदों ने अधिषाशी अधिकारी नगरपालिका के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक ईओ को बंधक बनाए रखा। सभासदों ने सडक़ों की चौड़ाई पर्याप्त न होने और मानक को दरकिनार का डिवाइडर बनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जिस कार्य का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में नहीं होता, उसे भी कार्रवाई रजिस्टर में अन्य प्रस्ताव के द्वारा शामिल कर लिया जाता है। सभासदों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर नए डिवाइडर बनाने के संबंध में पारित प्रस्ताव एवं कार्रवाई रजिस्टर की प्रति, बोर्ड की बैठक में हुई वीडियोग्राफी की सीडी दिलाए जाने की मांग की। इसे लेकर नपा कार्यालय में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 12 बजे सभासद विनय सिंह भोला की अगुवाई में सभासद नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। उनके साथ शहरी भी रहे। उन्होंने शहर में डिवाइडरों का निर्माण मानक के विपरीत होने का आरोप लगाते हुए ईओ मुदित सिंह से इसके मानक पर सवाल किया। इस पर वह गोलमोल जबाव देकर कन्नी काटने लगे। इस पर सभी भडक़ उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डिवाइडरों के निर्माण के चलते शहर की सडक़ों की दशा बिगड़ चुकी है। तीन वर्ष पहले अंबेडकर चौराहे से जिला अस्पताल के सामने से श्रीराम तिराहा तक मानक को ताक पर रखकर सडक़ पर डिवाइडर का निर्माण नगरपालिका प्रशासन द्वारा कराया गया था, जिसका खामियाजा पूरा शहर प्रतिदिन भुगत रहा है। डिवाइडर बनाकर सडक़ों का सत्यानाश कर दिया गया है। सडक़े चौड़ी नहीं हैं। पटरियों पर दुकानें हैं। अब डिवाइडर बनने के बाद आए दिन जाम लगेगा।
सभासदों ने सवाल किया कि आखिर सडक़ पर डिवाइड बनाए जाने का क्या मानक है। सभासदों एवं शहरियों के बीच ईओ कार्यालय में घिरे रहे। जानकारी होने पर अधिवक्ता भी आए। सभासदों ने आरोप लगाया कि जिन कार्यों का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में नहीं होता, उन्हेें भी कार्रवाई रजिस्टर में शामिल कर लिया जाता है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है।

इस दौरान सभासद विनय सिंह भोला ने टंडन पार्क से अंबेडकर चौराहा तक नया डिवाइडर और अंबेडकर चौराहा से श्रीराम तिराहा तक पुराने डिवाइडर को तोडक़र नया डिवाइड बनाए जाने के संबंध में परित प्रस्ताव एवं कार्रवाई रजिस्टर की प्रति के साथ ही वीडियोग्राफी की सीडी दिलाने जाने की मांग की। नगरपालिका में सभासदों के हंगामे से हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed