फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   RSS will create atmosphere before assembly elections

विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाएगा आरएसएस

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
RSS will create atmosphere before assembly elections
rss (symbolic)
विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस बीजेपी के लिए जिले की सभी विधानसभा सीटों पर माहौल बनाएगा। अमृत महोत्सव के जरिए एक माह तक जिले में राष्ट्रप्रेम की बयार बहेगी। आरएसएस और एबीवीपी की तरफ से शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भारत माता की पूजा, झांकी मंचन और वंदेमातरम का जयघोष चहुंओर सुनाई देगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव करीब देख सभी राजनैतिक दल सक्रिय हो गए हैं। बूथों पर पकड़ बनाने के लिए बैठकें व सदस्यता अभियान का दौर जारी है। पार्टियां माहौल बनाने में जुटी हैं। बसपा, सपा, कांग्रेस और भाजपा के फ्रंटल संगठनों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। चुनाव से पहले आरएसएस व एबीवीपी भी जिले में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। चुनाव से पहले आरएसएस व एबीवीपी अमृत महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

19 नवंबर से 19 दिसंबर तक आरएसएस व एबीवीपी शहर से गांव तक राष्ट्रवाद का माहौल तैयार करेंगे। एक महीने तक इनके तहत विविध कार्यक्रम होंगे। 19 नवंबर से 15 दिसंबर तक उदटन कार्यक्रम व जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिले के सभी गांवों और बस्ती स्तर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता की झांकी की भी प्रस्तुति की जाएगी। जन जागरण कार्यक्रम के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठी, सेमिनार व चौराहों एवं बाजारों में नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किए जाएंगे। 19 दिसंबर को वंदेमातरम गायन के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति का माहौल बनेगा।
आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। शहर से गांव तक एक महीने तक तिरंगा यात्रा, भारत माता की पूजा, झांकी मंचन वंदेमातरम का गायन सहित अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। परितोष, विभाग प्रचारक आरएसएस

चुनाव से पहले देश की आजादी का महोत्सव राजनीति से प्रेरित नहीं है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है। इसका राजनीति से कोई मतलब नहीं है। हरिओम मिश्रा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed