{"_id":"6af8a89b1a8540548c078aee","slug":"route-chart-for-the-event-venue-released-diversions-to-begin-tomorrow-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-182272-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कथा स्थल का रूट चार्ट जारी, कल से डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कथा स्थल का रूट चार्ट जारी, कल से डायवर्जन
विज्ञापन
कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से आयोजित होने वाली रामकथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का विस्तृत प्लान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारू आवागमन के लिए 16 से 20 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
इस दौरान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कथास्थल से जुड़े मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले छोटे वाहनों और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि रामकथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
ई-रिक्शा, ऑटो और छोटे वाहनों के लिए निर्धारित प्वाइंट
बाबूगंज की ओर से: ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो का संचालन कबड़ियागंज नहर से किया जाएगा।
बिहार और ताजपुर की ओर से : इस मार्ग से आने वाले वाहनों का संचालन तिलौरी मोड़ के पास से होगा।
मनगढ़ की ओर से : ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो और जीप का संचालन मनगढ़ रोड स्थित पावर हाउस के पास से किया जाएगा।
मवई की ओर से: वाहनों का संचालन गांधी नगर तिराहे के पास से होगा।
करेंटी की ओर से: ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो और जीप का संचालन करेंटी अंडरपास से नियंत्रित किया जाएगा।
बेंती और मछली मंडी की ओर से : वाहनों के लिए बेंती अंडरपास निर्धारित किया गया है। यहीं से ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो का संचालन होगा।
प्रमुख डायवर्जन और बैरियर स्थल
1. मझिलगांव पुलिस चौकी बैरियर : शेखपुर आशिक की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बाबूगंज की तरफ से रोककर भदरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
2. दुखिया चौराहा : बिहार ब्लॉक की तरफ से कुंडा कस्बे आने वाले भारी वाहनों को बाबूगंज से मझिलगांव की ओर भेजा जाएगा।
3. कबड़ियागंज बैरियर : बाबूगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को कुंडा कस्बे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें तिलौरी नहर के रास्ते बिहार रोड और तिलौरी मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4. तिलौरी मोड़ : महेशगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को बिहार की ओर और बिहार की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को महेशगंज की ओर भेजा जाएगा।
5. करेंटी अंडरपास बैरियर : यहां से बड़े और भारी व्यावसायिक वाहनों का कस्बे की तरफ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
6. बेंती अंडरपास बैरियर : इस प्वाइंट पर भी बड़े और भारी व्यावसायिक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
7. गांधी नगर तिराहा : मनगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गांधी तिराहे से मवई बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
8. मवई बाईपास : मानिकपुर और प्रयागराज की तरफ से कुंडा कस्बे की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
9. पोस्ट ऑफिस तिराहा : स्थानीय यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए इसे प्रमुख प्वाइंट बनाया गया है।