फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roshni will run a package of seven lakhs to run the village government

सात लाख का पैकेज छोड़ गांव की सरकार चलाएंगी रोशनी

Mon, 03 May 2021 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Roshni will run a package of seven lakhs to run the village government
प्रतापगढ़/रानीगंज। गुड़गांव में सात लाख के पैकेज पर एक कंपनी में इंजीनियर रोशनी सरोज अब गांव की सरकार चलाएंगी। बीटेक करने के बाद वह पति के साथ नौकरी कर रही थीं, लेकिन उनके भीतर अपने गांव की तस्वीर बदलने का जुनून था। उन्होंने घरवालों और पति को किसी तरह मनाने के बाद पंचायत चुनाव लड़ा और अब जीत दर्ज करने के बाद गांव की सरपंच बन गई हैं। उन्होंने 158 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को 27 मतों से शिकस्त दी है। रोशनी का कहना है कि गांव में गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों की सेवा करने की जिद थी। यही सोच गुड़गांव से गांव खींच लाई। अब गांव की तस्वीर को बदलना ही मेरा सपना है।
विज्ञापन

रोशनी सरोज शिवगढ़ ब्लाक के हुसैनपुर गांव निवासी अजय सरोज की पत्नी हैं। अजय सरोज दिल्ली में एक न्यूज चैनल में काम करते हैं। उनकी शादी दो साल पहले रोशनी से हुई थी। बीटेक करने वाली रोशनी को शादी के बाद गुड़गांव में एक कंपनी में सात लाख के पैकज पर इंजीनियर की नौकरी मिल गई। रोशनी पति के साथ रहते हुए कंपनी में काम कर रही थीं, लेकिन वह अपने गांव के गरीबों व जरूरतमंदों के लिए कुछ करना चाहती थीं। पंचायत चुनाव नजदीक आया तो रोशनी ने पति व ससुरालीजनों के सामने प्रधान का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

पहले ससुराल पक्ष के लोग इस पर राजी नहीं हुए। हालांकि, पति अजय ने रोशनी का समर्थन किया। काफी समझाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भी मान गए। रोशनी ने घर-घर जाकर गांव के बदलाव के नाम पर वोट मांगे। गांव के लोगों ने उनका समर्थन किया। चुनाव में रोशनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विकास सरोज को कड़ी टक्कर दी। 158 मत पाकर रोशनी ने विकास को 27 मतों से पराजित किया। रोशनी सरोज कहती हैं कि गांव की तस्वीर बदलनी है। आजादी के सात दशक बाद भी गांव की तस्वीर नहीं बदली है। गांव के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना है। विकास परक योजनाओं के जरिए गांव की तस्वीर बदलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed