फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rolled mercury, pechu

लुढ़का पारा, पछुवा ने बढ़ाई गलन

Tue, 25 Dec 2018 02:14 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rolled mercury, pechu
thand - फोटो : amar ujala
 पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फ का कहर जारी है। सोमवार को पछुवा हवाओं के तेज होने से गलन भरी ठंड का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में मंद-मंद चलने वाली पछुवा हवाएं शाम होते ही लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया।  
विज्ञापन


शिमला और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर बेल्हा में भी देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम पड़ने वाली का कहर बनकर टूट रही है। इतना जरूर है कि कोहरा नहीं पडने और दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। शहर के लोग सुबह धूप निकलते ही छत पर आ जाते हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग दिन भर गुनगुनी धूप का आनंद लेते रहते हैं। शाम को सूर्य अस्त होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 और अधिकतम 23.4 पर था, जो सोमवार को लुढ़ककर न्यूनतम तापमान 3.8 और अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को शाम होते ही कड़ाके की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने को मजबूर कर दिया। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड कहर बरपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed