फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rolled mercury, no relief from sunlight, maximum temperature 21.0 and minimum 5.0 degree Celsius

लुढ़का पारा, धूप से भी राहत नहीं, अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस

Wed, 30 Dec 2020 11:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rolled mercury, no relief from sunlight, maximum temperature 21.0 and minimum 5.0 degree Celsius
दहिलामऊ में ठंड से बचने को अलाव के समीप जुटे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। पछुआ हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया है। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बुधवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर बरकरार रहा। शाम होते ही गलन तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

दिसंबर माह के अंतिम चरण में ठंड का कहर शुरू हो गया है। बीते तीन दिनों से पछुआ हवाओं का असर बना हुआ है। इससे लगतार ठंड में इजाफा हो रहा है। तापमान भी लुढ़क रहा है। बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह 9 बजे के बाद धूप खिल गई। ठंड अधिक थी, इससे धूप का असर नहीं रहा। हालांकि बाजारों में चहल-पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। इधर, शाम होते ही गलन तेज हो गई। जगह-जगह अलाव जलने लगे। शाम सात बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। रात आठ बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की वापसी से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

तीन दिन में 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। तीन दिन में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे रात में ठंड में इजाफा हो गया है। हालांकि अधिकतम तापमान में अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव के पास चिपके रहे लोग
बुधवार को ठंड अधिक होने से लोग कांपते रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास चिपके रहे। शहर से लेकर गांव तक सुबह व शाम जगह-जगह अलाव धधकते रहे। लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed