फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Robbery worth lakhs by taking mother and innocent daughter hostage fired with a cigarette for not giving the key, put a knife on the daughter neck

Crime : प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश का घर लूट ले गए डकैत, चाबी न देने पर सिगरेट से दागा

Sat, 09 Jul 2022 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

घर में घुसे बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर चारपाई से बांध दिया। चाबियां ने देने पर चिमटे और सिगरेट से दागा। तीन साल की बेटी के गर्दन पर रखा चाकू। शुक्रवार देर रात वारदात से मचा हड़कंप। घर में बेटी के साथ सो रही थी विवाहिता। पति गया था प्रयागराज। बदमाशों में दो महिलाएं भी रहीं शामिल।

विज्ञापन
Robbery worth lakhs by taking mother and innocent daughter hostage fired with a cigarette for not giving the key, put a knife on the daughter neck
कुंडा में लूट की शिकार संगीता सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र प्रताप के घर में डाका डालकर जमकर लूटपाट की। घर में सो रही महिला और उसकी तीन साल की बेटी को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये नकदी और दस लाख से अधिक के जेवरात लूट ले गए। शोर मचाने का प्रयास करने पर बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर चारपाई से बांध दिया। कमरों की चाबियां न देने पर महिला को सिगरेट और चिमटे से दागा। मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर धमकाया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार की रात में शादी समारोह में शामिल होने प्रयागराज गया था। घर में उसकी पत्नी संगीता सिंह अपनी तीन वर्षीय पुत्री व पड़ोस की लड़की आंचल के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात करीब पौने तीन बजे पांच लोग उनके घर में घुस गए। उन्होंने संगीता सिंह से आंचल को घर भेजने के लिए कहा। आंचल के जाते ही बदमाशों ने संगीता को तमंचा व चाकू सटाकर बंधक बना लिया।

विज्ञापन

Robbery worth lakhs by taking mother and innocent daughter hostage fired with a cigarette for not giving the key, put a knife on the daughter neck
प्रतापगढ़ के कुंडा में डकैती के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

शोर मचाने का प्रयास करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चारपाई से बांध दिया। इसके साथ ही उसकी तीन वर्षीय बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर कमरों की चाबियां मांगीं। चाबियां देने में आनाकानी करने पर बदमाशों ने महिला को चिमटे व सिगरेट से दागा। इसके साथ ही बच्ची को भी चाकू से घायल कर दिया। इससे भयभीत होकर संगीता ने चाबियां दे दीं। इसके बाद बदमाश अलमारी से एक लाख 58 हजार की नकदी और दस लाख से अधिक के गहने समेटकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाने लगे।


अनहोनी की आशंका होने पर अंदर गए तो संगीता और उसकी बेटी चारपाई से बंधी हुई थीं। मुंह में कपड़े ठूंसे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र प्रताप हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसकी पत्नी के बयानों से मामला संदिग्ध लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed