{"_id":"61c8b42a80930e7f7a66592d","slug":"robbery-disclosed-from-grocery-trader-of-mahuli-three-miscreants-arrested-in-encounter-pratapgarh-news-ald323567418","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : महुली के किराना व्यापारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : महुली के किराना व्यापारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
Mon, 27 Dec 2021 12:05 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:05 AM IST
सार
नगर कोतवाली के महुली के किराना व पान मसाला कारोबारी शैलेश कुमार ऊमरवैश्य की दुकान में घुसकर 17 दिसंबर की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश दो लाख रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर कोतवाली के महुली में किराना व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल और 82,293 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली के किराना व पान मसाला कारोबारी शैलेश कुमार ऊमरवैश्य की दुकान में घुसकर 17 दिसंबर की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश दो लाख रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए लगातार स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस लगी हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात बदमाशों के चिलबिला इलाके में होने की खबर मिलने पर पुलिस टीम एलजी चौराहे पर घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार कर रही थी। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस को देख वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप सरोज उर्फ नेता व संदीप सरोज उर्फ काका निवासी तिवारीपुर थाना कंधई को दबोच लिया। जबकि तीसरा बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से शैलेश से लूटे गए रुपये 59 हजार रुपये व तमंचा बरामद हुए। पूछताछ के दौरान बदमाशों की निशानदेही पर रेकी करने वाले कंधई थाना क्षेत्र के खभोर के रहने वाले अभिषेक वर्मा उर्फ तौलूक को पकड़ा गया। उसके पास से 23,293 रुपये व शैलेश का मोबाइल बरामद हुआ। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस मौके पर सीओ सिटी अभय पांडेय मौजूद रहे।