फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roaster collapsed, consumers upset due to power cut

Pratapgarh News: रोस्टर ध्वस्त, बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Roaster collapsed, consumers upset due to power cut
शहर से लेकर देहात क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। बमुश्किल उपभोक्ताओं को 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी ट्रिपिंग के कारण बिजली कटौती से लोगों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है। पिछले दो महीने से इस समस्या उपभोक्ता परेशान हैं। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आदेश शासन ने जारी किया है। इसके बावजूद विभाग नियमानुसार बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। अंधाधुंध कटौती और ट्रिपिंग के कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे बिजली की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शाम होते ही ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है। बाबागंज विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार शाम करीब सात बजे ट्रिपिंग की समस्या शुरू हुई। रात भर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से बिजली की आवाजाही लगी रही। यही हाल, दहिलामऊ और रूपापुर विद्युत उपकेंद्र का भी रहा। मंगलवार सुबह बिजली कटौती जा रही है। रानीगंज, गौरा, सदहा, लालगंज, कुंडा सहित अन्य ग्रामीण उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। आपूर्ति लगातार की जा रही है। फॉल्ट होने पर ही कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed