फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways' income decreased during Pitru Paksha, daily loss of five lakhs

Pratapgarh News: पितृ पक्ष में घट गई रोडवेज की आमदनी, रोजाना पांच लाख का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways' income decreased during Pitru Paksha, daily loss of five lakhs
-पितृ पक्ष के चलते परिवहन निगम को रोजाना औसतन पांच लाख का नुकसान हो रहा है। प्रतापगढ़ डिपो की औसतन प्रतिदिन की आय 13 लाख के करीब थी मगर मौजूदा समय में आठ लाख के करीब पहुंच गई है। कई रूटों पर बसें लगभग खाली दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

सात सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष 21 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सवारियों में कमी आई है। रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने कहा कि फाफामऊ पुल के मरम्मतीकरण के चलते बसें 30 किमी घूमकर प्रयागराज पहुंच रही हैं। इससे भी यात्रियों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रतिदिन औसतन पांच लाख का राजस्व नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नवरात्र के साथ ही सवारियों की संख्या में इजाफा होगा जिससे निगम की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खाली दौड़ रहीं बसें, चालक खोज रहे सवारी
प्रतापगढ़ डिपो के पास निगम की 91 बसें हैं। मौजूदा समय में कई बसें खाली ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। परिचालकों को खोजे यात्री नहीं मिल रहे हैं। 15 मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज रवाना होने वाली बसें इन दिनों 30 मिनट तक डिपो पर ठहर रही हैं। इसी तरह हर आधे घंटे पर अब तक लखनऊ के लिए बसें रवाना होती थी पर यात्रियों के न आने के कारण बसों का संचालन एक से डेढ़ घंटे में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed