फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways employees went to Prayagraj to join the dharna, passengers were upset

मांग पूरी न होने के विरोध में धरने पर एग रोडवेज कर्मचारी, परेशान हुए यात्री

Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees went to Prayagraj to join the dharna, passengers were upset
रोडवेज बस अड्डे पर प्रयागराज के लिए आयी अनुबंधित बस में बैठने को मशक्कत करते यात्री। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विभिन्न मांगों को लेकर प्रयागराज में आयोजित धरने में शामिल होने के लिए मंगलवार को मॉडल बस डिपो के कर्मचारी मंगलवार सुबह रवाना हो गए। जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो की 30 बसें पहले से गोरखपुर प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए चुकी हैं।
विज्ञापन

महंगाई भत्ते का भुगतान, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की मंगलवार को प्रयागराज में धरना प्रदर्शन आयोजित था। मंडलीय धरने में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे स्थानीय डिपो के कर्मचारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री सुरेश पांडेय और जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार के नेतृत्व में प्रयागराज रवाना हुए। महामंत्री ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी अपने तरीके से विरोध जाहिर करते रहेंगे। प्रयागराज जाने वालों में कैलाश कुमार मिश्र, रामेश्वर कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, इजहार अहमद, विजयप्रकाश त्रिपाठी, राममिलन सिंह, भानुप्रताप सिंह, रत्नाकर त्रिपाठी समेत भारी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। डिपो पर कर्मचारी नदारद रहे। यात्रियों को बसें खोजे नहीं मिल रही थी। अनुबंधित फिर प्राइवेट बस के सहारे यात्री अपनी सफर पूरी कर रहे थे। बस के आते ही यात्रियों के उतरने के पहले पहले से खड़े लोग सवार होते दिखाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed