फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   road accident near bhualpur

ट्रक से कुचले बाइक सवार सगे भाई

Thu, 21 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
road accident near bhualpur
crime
भुआलपुर गांव के पास बुधवार को ट्रक सेे कुचलकर बाइक सवार कोल बझान निवासी छोटेलाल (56) व उनके छोटे भाई चंद्रेश वर्मा (45) की मौत हो गई।  छोटे लाल का बेटा दिनेश वर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कोल बझान निवासी छोटेलाल वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा की ससुराल नगर कोतवाली के बिबियापुर में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए बुधवार को ही सूरत से आया दिनेश बाइक से ससुराल के लिए निकला। उसके साथ पिता छोटेलाल व चाचा चंद्रेश वर्मा भी थे। नगर कोतवाली के भुआलपुर के करीब बाइक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों दूर जा गिरे।
विज्ञापन


ट्रक छोटेलाल व चंद्रेश को कुचलते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। पुलिस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान छोटेलाल व चंद्रेश की मौत हो गई। जबकि घायल दिनेश का इलाज चल रहा है। इस बात की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। दिनेश की ससुराल जानकारी हुई तो लोग रोते बिलखते अस्पताल की ओर भागे। खुशी वाले घर में मातम का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed