{"_id":"5a00a6754f1c1b72548bb41a","slug":"road-accident-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेठवारा थाना के रामपुर कलवारी गांव निवासी संदीप (24) अपने साथी प्रमोद (22) के साथ बाइक से शहर आ रहा था। मोहनगंज बाजार में बाइक भिड़ंत में दोनों जख्मी हो गए। उधर, रानीगंज के आधारगंज गांव निवासी देवतादीन सरोज (60) सोमवार सुबह मोपेड से इलाहाबाद की ओर से घर लौट रहा था। मऊआइमा इलाके के गोवर्धनपुर गांव के पास मोपेड अनियंत्रित होकर पलट गई। सुल्तानपुर के विश्रामपुर गांव निवासी रियाज अहमद की पत्नी शाहिदा बानो (35) मांधाता इलाके में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। अमरौना मोड़ पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
वहीं रानीगंज थाना के सरायमतुई गांव निवासी मंगल सिंह (20) बाइक से शहर आया था। रात करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही नगर कोतवाली के छैवापुल के करीब पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच रानीगंज की ओर से 102 एंबुलेंस मुख्यालय लौट रही थी। लोगों ने उसे रोक लिया। चालक घायल मंगल सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं जिला अस्पताल के सामने अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से एक बालक जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर गाड़ी और चालक को कोतवाली भेजवा दिया।