फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rizwan has been making Ravana's effigy for 45 years.

Pratapgarh News: 45 साल से रावण का पुतला बना रहे रिजवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rizwan has been making Ravana's effigy for 45 years.
दीपावली में अली का नाम आता है और रमजान में राम का ... ऐसे में देखा जाए तो दोनों धर्म एक समान हैं। दोनों की शिक्षाएं भी एक समान हैं। यह कहना है जेल रोड निवासी रिजवान का।
विज्ञापन

इस बार दशहरा के दिन दो अक्तूबर को शहर के रामलीला मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन भगवान श्रीराम करेंगे। ऐतिहासिक रामलीला के लिए रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का विशालकाय पुतला जेल रोड पर तैयार हो रहा है। रामलीला में जलने वाले पुतलों को 45 साल से जेलरोड निवासी रिजवान तैयार कर रहे हैं। रिजवान को पुश्तैनी तौर पर पुतला बनाने का काम मिला।
विज्ञापन

15 साल की उम्र से ही वह अपने मामा नब्बू खां के साथ रामलीला के लिए पुतला तैयार करने लगे। अब उनके साथ बेटा असद इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है। रिजवान कहते हैं, हमारे पूर्वज सैंकड़ों साल से दशहरा मना रहे हैं। जब 1860 में शहर की रामलीला की हुई, तब हमारे नाना के दादा गाजी ने रावण का पुतला बनाने की शुरुआत की। सात पीढि़यां रामलीला के लिए पुतला बनाती रही हैं। विरासत में मिली जिम्मेदारी को वह भी निभा रहे हैं। उम्मीद है कि बेटा भी इसे आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed