फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rimjim rainy in the morning sultry heat started after noon

सुबह रिमझिम बरसात, दोपहर बाद शुरू हो गई उमसभरी गर्मी

Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rimjim rainy in the morning sultry heat started after noon
गुरुवार को रिमझिम बारिश के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह रिमझिम बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो उमसभरी गर्मी शुरू हो गई। दोपहर बाद उमस से लोगों का बुरा हाल था। पंखे व कूलर की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर बारिश से जगह-जगह कीचड़ व जलजमाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुल 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह जिलेभर में कहीं रिमझिम व तो कहीं झमाझम बारिश हुई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश का क्रम लगा रहा। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से राहत थी। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो उमस भरी गर्मी का असर तेज हो गया। गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। शहर में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। सरकारी दफ्तरों व घरों में पंखे व
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर फर्राटा भरते रहे, मगर गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। वहीं बारिश से शहर में जगह-जगह किचपिच की समस्या खड़ी हो गई। शहर के बेगमवार्ड, विवेक नगर, दहिलामऊ उत्तरी, शिवजीपुरम, सिप्तैनरोड, अचलपुर आदि मोहल्लों में जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ने पर बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed