फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Revenue workers danced to bid farewell to Tehsildar

Pratapgarh News: तहसीलदार की विदाई में राजस्व कर्मियों ने लगाए ठुमके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Revenue workers danced to bid farewell to Tehsildar
तहसीलदार लालगंज की विदाई समारोह में राजस्व कर्मचारियों ने कर्मचारी आचरण नियमावली की धज्जियां उड़ा दीं। राजस्व कर्मी फूहड़ गानों पर नृत्यांगनाओं के साथ मंच नृत्य करते और रुपये उड़ाते देखे गए। कर्मचारियों में यह उल्लास तहसीलदार के जाने का था या किसी और बात का लेकिन इस अमर्यादित कृत्य का वीडियो पूरे दिन वायरल होता रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार डीपी सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। उकनी विदाई समारोह कार्यक्रम के लिए बकायदा प्रशासन से अनुमति ली गई थी। विदाई समारोह के बाद नृत्यांगनाओं को मंच पर बुलाकर अश्लील गानों पर कर्मचारियों ने नृत्य किया। यह सबकुछ तहसील परिसर में हुआ, जहां एसडीएम स्वयं एक महिला अधिकारी हैं। देर रात तक चले कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नृत्यांगनाओं के साथ राजस्व कर्मी ठुमके लगाते ओर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसकी तहसील में जोर शोर से चर्चा है। इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव रंजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बेहद अमर्यादित और शर्मनाक है। एसडीएम लालगंज को कर्मचारियों को चिन्हित कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बार एसोसिएशन को भी नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति ली थी, मगर जो हुआ वह पूर्णतया अनुचित आचरण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed