फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Revenue personnel rushed to check on the death of the farmer Ganav

किसान की मौत पर जांच को गंाव पहुंचे राजस्व कर्मी

Sat, 24 Oct 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। तहसील के कुंभीआइमा गांव में फसल बर्बादी के सदमे से हुई किसान की मौत की जांच के लिए राजस्व कर्मी गांव पहुंचे। प्रशासन अब भी यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि उसकी मौत सदमे से हुई है। घटना के दिन शाम तक पुलिस प्रशासन के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। एसडीएम के मुताबिक अभी तक परिजनों की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


लालगंज तहसील में उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे मिया, कुंभीआइमा गांव में बीते बुधवार को किसान रामअधार पाल (40) की फसल बर्बादी के सदमे से मौत हो गई। वह खेत में धान की फसल देखने गया था। घटना के दिन देर शाम तक तहसील प्रशासन व पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजनाें ने किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर लालगंज एसडीएम ने कानूनगो चंद्रकांत पांडेय और लेखपाल लालता प्रसाद यादव को जांच के लिए भेज दिया। घटना के दूसरे दिन राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर परिजनों व गांव वालों से रामअधार की मौत की बावत पूछताछ की। गांव से जानकारी लेने के बाद राजस्व कर्मियों की टीम लौट आई। टीम ने एसडीएम को अपनी रिपोर्ट दे दी है। एसडीएम वाईबी सिंह का कहना है कि अभी तक  परिजनों ने लिखित रूप से कुछ नहीं दिया है। यदि प्रार्थना पत्र मिलता है तो देखा जाएगा कि क्या सहायता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेशरगंज (ब्यूरो)। अनियंत्रित बाइक पलटने से तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। लालगंज कोतवाली के बेलहा कान का पुरवा निवासी पवन कुमार प्रजापति के यहां संग्रामगढ़ इलाके के पुरमई सुलतानपुर से रिश्तेदार संजय प्रजापति व पूरे फत्ते ढिंगवस के दुर्गेश प्रजापति आए थे। गुरुवार की शाम तीनों बाइक से वर्मा नगर चौराहे पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे। रास्ते में भेभौरा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देख संजय प्रजापति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों को सीएचसी से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed