फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Retired teacher home burglary

रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी

Thu, 27 Nov 2014 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher home burglary
परियावां। रिटायर्ड शिक्षक के घर में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब सात लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। घर के तमाम बक्से कुछ दूर पर मिले। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

    मानिकपुर थाना क्षेत्र के बारहबीघा रामपुर गड़ौली निवासी सुरेश चंद्र तिवारी इंटर कालेज कुसुआपुर में अध्यापक थे। उन्होंने आगे का घर पक्का बना रखा है। बाकी पीछे का घर कच्चा है। मंगलवार रात चोरों ने कच्चे घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस गए। घर बड़ा होने के कारण लोग आगे के कमरों में सो रहे थे। चोरों ने आलमारी तोड़ डाली। उसमें रखे कीमती कपड़े, जेवर आदि उठा ले गए। चोर बक्से भी ले गए। पूरी रात चोर सामान ढोते रहे लेकिन किसी को पता नहीं चला। सुबह होने पर घर की महिलाएं अंदर गईं तो सामान बिखरा मिला। बक्से गायब थे। आलमारियां टूटीं थीं। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई तो चोरी का हल्ला मच गया। कुछ दूर पर बक्से मिल गए। परिवार बड़ा होने के कारण घर में सामान भी अधिक था। चोर नौ बक्से उठा ले गए थे। सामान गायब देख महिलाओं ने रोना बिलखना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रिटायर्ड शिक्षक ने बताया कि 24 फरवरी को उसकी नातिन बबिता की शादी होने के कारण सामान, जेवर और कपड़े इकट्ठे किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि 50 हजार की नकदी सहित जेवर आदि मिलाकर लगभग 7 लाख रुपये का सामान गायब है। उन्होंने मानिकपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed