फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Retired principal firing as a thief, psychiatric death

चोर समझ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने की फायरिंग, मनोरोगी की मौत

Mon, 07 Sep 2020 11:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Retired principal firing as a thief, psychiatric death
vivek upadhaya ( file photo) - फोटो : pratapgarh
हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव में रविवार रात घर में चोरों के घुसने की आशंका में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडेय ने परिजनों के साथ लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक मनोरोगी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज पर गांव के लोगों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का घर घेर लिया। पुलिस ने आरोपी को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय कुंडा कस्बा स्थित एसपी इंटर कालेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने जमलामऊ गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव में दूसरा घर बनवाया है। परिवार के लोगों के साथ वह वहीं रहते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें घर में किसी के कूदने की आवाज सुनाई पड़ी। इस पर कृष्ण कुमार ने शोर मचाते हुए अपनी लाइसेंस बंदूक से परिजनों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब दस राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उनका घर घेर लिया। खोजबीन के दौरान जमलामऊ गांव का मनोरोगी युवक विवेक उपाध्याय मृत मिला।

उसे गोलियां लगी थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद बंदूक के साथ कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग में मारा गया युवक जमलामऊ निवासी विवेक उपाध्याय (25) पुत्र शिवाकांत है। वह मनोरोगी था और प्रयागराज के एक चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था।


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शिवाकांत की तहरीर पर पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडेय, अतुल पांडेय और आशीष पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed