{"_id":"69989c75137c8983d1049d6c","slug":"retired-inspector-dies-in-bike-accident-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-160175-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को लेकर पैतृक गांव चले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी रमाशंकर यादव (65) उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह नगर पंचायत के संगम चौराहे के समीप सांगियापुर मोड़ पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार की देर रात रमाशंकर बोलेरो से एक बरात से लौटे थे। वह हाईवे किनारे बोलेरो से उतरने के बाद पैदल घर जा रहे थे।
इसी बीच करीब 11:30 बजे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही रमाशंकर की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।