फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Retired BDO's son turns out to be the leader of thugs

Pratapgarh News: रिटायर्ड बीडीओ का बेटा निकला ठगों का सरगना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Retired BDO's son turns out to be the leader of thugs
कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी सोमईराम का बेटा गिरीश कुमार ठगों का सरगना निकला। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो उसकी करतूत की जानकारी लोगों को हो सकी। उसकी करतूत से हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन

दरछुट निवासी गिरीश चंद्र ने लखनऊ में रहकर धोखाधड़ी की। गिरीश चंद्र लखनऊ की मानसरोवर कॉलोनी में रहता है। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर फर्जी ई-मेल आईडी का उपयोग कर एकेटीयू के 120 करोड़ रुपये अहमदाबाद की श्री श्रद्धा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में सामने आया कि गिरीश चंद्र और उसके साथियों ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर और खुद को बैंक प्रबंधक बताकर एकेटीयू के अधिकारियों से मुलाकात की। फिर आरोपी ने एकेटीयू का फाइनेंस अफसर बनकर यूनियन बैंक में खाता खुलवाया। इन सभी प्रक्रियाओं के जरिए करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए और 48 घंटे के भीतर ही विभिन्न खातों में भेज दिए गए।
विज्ञापन


इस बड़े लेन-न पर यूनियन बैंक के डीजीएम को शक हुआ, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अनुज कुमार सक्सेना ने 12 जून को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद हरकत में आई लखनऊ पुलिस ठगी करने वाले सात लोगों को पकड़ने में भी कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ पुलिस दरछुट पहुंची। जिसके बाद परिवार व आसपास के लोगों को गिरीश के करतूत की जानकारी हो सकी। वह लोगों से लखनऊ में खुद की कंपनी खोलने की बात बताता रहा। उसके करीबी लोग भी पुलिस के पचड़े से बचने के लिए घरों से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed