फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief from the sun in the afternoon, cold starts to shake in the evening

दोपहर में धूप से राहत, शाम होते ही हाड़ कंपाने लगी ठंड

Wed, 01 Jan 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun in the afternoon, cold starts to shake in the evening
Relief from the sun in the afternoon, cold starts to shake in the evening - फोटो : PRATAPGARH
तीन दिन बाद मंगलवार को दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पछुआ हवाओें के असर से दिनभर मौसम साफ रहा। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद उठाया। दिनभर बाजारों में चहल-पहल रही। धूप की किरणें प्रखर होने से तापमान में भी इजाफा हुआ। हालांकि शाम होते ही फिर बर्फीली हवाएं हाड़ कंपाने लगीं। गलन में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

शाम होते ही धुंध छाने लगी। इससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, जैकेट व मफलर से लैस दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 14.8 व न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की तरह ही मंगलवार की सुबह की शुरुआत भीषण ठंड से हुई। बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही थीं। भोर में शीतलहर का कहर जारी रहा। हालांकि कोहरे का असर नहीं था। शहर के कंपनीबाग, स्टेशन रोड व सड़कों पर लोग मार्निंग वाक को निकले, मगर गर्म कपड़ों से पूरी तरह से लैस रहे। सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह अलाव धधकते रहे। दोपहर बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ और धूप खिली तो लोगाें ने राहत की सांस ली। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद उठाया। धूप की किरणें प्रखर होने से ठंड से लोगों को राहत मिली। तीन दिन बाद धूप खिलने से बाजार चहक उठे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। हालांकि शाम होने के बाद धुंध का असर बढ़ गया। गलन भी तेज हो गई।
शाम छह बजे के बाद ठंड को देख दुकानें बंद होने लगीं। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शीतलहर का असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 14.08 व न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
मौसम साफ होने और धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 14.08 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed