फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Reliance on assurances; resolution remains a distant prospect.

Pratapgarh News: आश्वासन का भरोसा, निस्तारण दूर की बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Reliance on assurances; resolution remains a distant prospect.
जिले की 18 नगर पंचायतों के साथ शहर स्थित नगर पालिका में सोमवार सुबह 11 बजे जनसुनवाई शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक सुनवाई की खानापूरी हो गई। हीरांगज और कुंडा नगर पंचायत में ईओ अवकाश पर थे। शिकायतकर्ताओं को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद बेल्हा में ईओ राकेश कुमार सुबह 11 बजे कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। सुबह 11:30 बजे के करीब मीराभवन वार्ड के सभासद धीरज सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि वार्ड में पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

पुरानी पाइप जर्जर हो चुकी है। लीकेज होने से गंदा पानी आ रहा है। कई बार पहले भी शिकायत की जा चुकी है। इस दौरान आठ शिकायतें आईं। ईओ ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर पंचायत हीरागंज में ईओ राकेश कुमार सरोज छुट्टी पर थे। कुंडा में ईओ अजय कुमार अवकाश के अवकाश पर रहने पर वरिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र तिवारी सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पांच शिकायतें आईं थीं।

जलभराव से परेशानी और गलियों में अंधेरा
कोहड़ौर। नगर पंचायत कोहड़ौर कार्यालय में लोगों ने नाली की सफाई, जलभराव, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। बिजरा निवासी एस कन्नौजिया, रामापुर निवासी अखिलेश पाठक और कोहड़ौर निवासी ऋषभ ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतें रखीं। फरियादियों ने कहा कि जनसुनवाई में सिर्फ कोरम पूरा किया जाता है। समस्याओं को निराकरण नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed