फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Recovery in the base card , Uproar

आधार कार्ड बनाने में वसूली, हंगामा

Sat, 18 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Recovery in the base card , Uproar
पट्टी (ब्यूरो)। तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम सभा बेलसंडी में बिना प्रशासन की सूचना के आधार कार्ड का शिविर लगा दिया गया। इस दौरान आधार कार्ड बनाने के नाम पर 30 से 35 रुपये की वसूली होने लगी। इसको लेकर बवाल हो गया। शिकायत एसडीएम तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को गांव भेज दिया। पुलिस आधार कार्ड बनाने वाली टीम को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


बेलसंडी गांव के लोगों को सूचना दी गई कि उनके गांव में आधार कार्ड बनाने की टीम आ रही है। सूचना पर ग्रामीण निर्धारित स्थल पर पहुंच गए। वहां आधार कार्ड बनाने के नाम पर 30 से 35 रुपये की वसूली हजारों लोगों से कर ली गई। अवैध वसूली का विरोध करते हुए कुछ ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम पट्टी रामशंकर को दी।  उन्होंने बगैर प्रशासन की सूचना के लगाए गए इस शिविर से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कोतवाली पुलिस को मौके पर भेज दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब समझा कि यह फर्जी टीम है तो वे उग्र हो गए और अपने पैसे की मांग को लेकर टीम की पिटाई पर उतर आए। मगर वहां पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें एक कमरे में बैठा कर मामला शांत कराया और लोगों को किसी तरह कोतवाली भिजवाया। आधार कार्ड बनाने वाले लोगों ने आवास इन्फोटेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद से जुड़ा बताया। पुलिस ने टीम में शामिल अजय तिवारी लालगंज, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, प्रभात, मनोज, घनश्याम और वीरेन्द्र सिंह निवासी मीरा भवन प्रतापगढ़ को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed