{"_id":"657f34d1c45d78939d0a9414","slug":"recovery-from-farmers-for-weighing-paddy-in-malawa-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-9176-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मलावा में धान की तौल के बदले किसानों से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मलावा में धान की तौल के बदले किसानों से वसूली
Sun, 17 Dec 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
- बिचौलियों पर 100 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन लेने का आरोप
कुंडा। किसानों को उनकी उपज का पूरा और उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए ग्रामीण इलाकों में धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। मगर क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की सांठ- गांठ से किसानों से प्रति क्विंटल सौ -सौ रुपए वसूले जा रहे हैं। बिहार ब्लॉक के मलावा क्रय केंद्र की शिकायत पर विभागीय अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
स्थानीय किसान धर्मेंद्र यादव ने बताया की एक बिचौलिया ने धान की तौल कराने के पहले सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने को कहा है। किसान ने जब पैसा नहीं दिया तो उसकी तौल नहीं कराई गई। जब प्रभारी से बात की गई, तो उन्होंने वसूली की बात से साफ मना कर दिया। जबकि किसान उन्ही के सामने ही वसूली की शिकायत कह रहा था। बिहार ब्लाॅक के एडीओ कोऑपरेटिव धर्मेंद्र निगम ने कहा कि शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।