{"_id":"66676ea470418e153b034926","slug":"recounting-kusum-got-404-votes-and-bhavna-got-418-votes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-118582-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतगणना: कुसुम को 404 और भावना को मिले 418 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतगणना: कुसुम को 404 और भावना को मिले 418 मत
विज्ञापन
उच्च न्यायालय प्रयागराज की खंडपीठ लखनऊ के आदेश पर शिवगढ़ विकास खंड के रामगढ़ ग्राम पंचायत के हुए पुनर्मतगणना में वर्तमान प्रधान कुसुम ओझा को 404 और पूर्व विधायक धीरज ओझा की भयाहू भावना ओझा को 418 मत मिले हैं। जबकि प्रधान पद की अन्य प्रत्याशी रहीं निशा को 84, संध्या को 31 मत मिले। वहीं 81 मत अवैध मिले हैं।
रानीगंज से भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा की गृह ग्राम पंचायत रामगढ़ एक बार फिर चर्चाओं में है। सोमवार को रानीगंज तहसील परिसर में शिवगढ़ विकास खंड के रामगढ़ ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणना हुई। जिसमें वर्तमान प्रधान कुसुम ओझा को 404 और भावना ओझा को 418 मत मिले। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई मतगणना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रधान कुसुम ओझा ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए बताया कि मई वर्ष 2021 में हुई मतगणना में मतपेटिका में 1088 मत मिले थे। जबकि सोमवार को गणना होने पर मतपेटिका में 1017 मत मिले हैं। कुसुम की मानें तो उन्हें 477 मत और भावना को 417 मत मिले थे। इस प्रकार कुसुम ने 60 मतों से जीत दर्ज की थी। एसडीएम रानीगंज शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर पुनर्मतगणना कराई गई। तीन प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के सामने मत पेटिका खोलकर मतगणना की गई, मतगणना के बाद मत बंद लिफाफे में पैक करके न्यायालय भेजा जाएगा। आगे की जो कार्यवाही होगी वह न्यायालय के आदेश पर होगी। पुनर्मतगणना के परिणाम से किसी के जीत और हार का निर्णय नहीं किया जा सकता है। कोर्ट के आदेश पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।
रामगढ़ ग्राम पंचायत का नहीं खुला खाता
रामगढ ग्राम पंचायत की निर्वाचित प्रधान कुसुम ओझा अभी तक खाता संचालन नहीं कर पाई हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर तीन बार खुली बैठक हुई, मगर ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रतिभाग नहीं करने के कारण अभी तक समितियों का चयन नहीं हो पाया है। इससे विकास के लिए आने वाले लाखों रुपये खाते में डंप हैं।