फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Record 34.38 lakh saplings planted in a day, campaign from city to village

एक दिन में रोपे गए रिकार्ड 34.38 लाख पौधे, शहर से गांव तक चला अभियान

Sun, 04 Jul 2021 08:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 04 Jul 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Record 34.38 lakh saplings planted in a day, campaign from city to village
रविवार को वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिले भर में एक दिन में रिकार्ड 34.38 लाख पौधों का रोपण किया गया। दिनभर पौधरोपण कार्यक्रम चला। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


जिले में 42 लाख पौधों के सापेक्ष रविवार को वन विभाग सहित सभी विभागों द्वारा कुल 34.38 लाख पौधों का रोपण किया जाना था। सुबह से ही सभी विभागों ने पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया। वन विभाग द्वारा संडवाचंद्रिका वन रेंज कार्यालय में वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि वृक्षों से ही मानव का जीवन सुरक्षित है। सभी को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ जरूर लगाने चाहिए। डीएफओ वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को फलदार एवं ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पांडे, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी अशोक यादव, राम अकबाल सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत गौरा ब्लाक परिसर में रानीगंज विधायक धीरज ओझा द्वारा पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है।

हरियाली ही गांव की पहचान है। हम सभी को इसे बनाए रखना होगा। इसके लिए पौधरोपण कर उन्हें संरक्षण करने का संकल्प लें। इस मौके पर नीरज ओझा, आत्मप्रकाश मिश्रा, खंडविकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत रामपूजन मिश्र, शिवम, अज्जू ओझा आदि मौजूद रहे। इसी तरह डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस सर्वदानंद ने जीआईसी प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह के साथ पौधरोपण किया। बरहदा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed