{"_id":"6834a4fe8a46522588052448","slug":"rasgulla-is-failingthe-song-failed-the-wedding-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-632730-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रसगुल्ला के फेल करत बा...गाने ने फेल कर दी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रसगुल्ला के फेल करत बा...गाने ने फेल कर दी बरात
विज्ञापन
भोजपुरी गीत रसगुल्ला के फेल करत बा...ने रविवार की रात एक बरात फेल कर दी। इस गाने पर डांस को लेकर रविवार की रात बरातियों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि दूल्हे को घर न आने की धमकी देकर कर एक पक्ष वापस चला आया। बाद में दूसरे पक्ष को पीटा। घटना की सूचना देने पर पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को घर पहुंचाया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल कला निवासी संदीप कुमार गौतम की बरात रविवार को जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के फतुसराय गई थी, जहां उसकी शादी रामकिशोर की बेटी पूजा से हुई। द्वारचार के दौरान डीजे पर बज रहे भोजपुरी गीत रसगुल्ला के फेल करत बा...पर डांस करने को लेकर बरात में शामिल दूल्हे के रिश्तेदार और उसके पड़ोसी भिड़ गए। मारपीट में दूल्हे के पड़ोसी आर्यन गौतम (22), रामकिशोर गौतम (47) समेत तीन लोग घायल हो गए।
आरोप है कि पड़ोसियों ने रात में ही संदीप को धमकी दी कि दुल्हन लेकर घर आए तो ठीक नहीं होगा। इससे वह सहम गया। संदीप का कहना है कि रिश्तेदार सुबह लौट रहे थे तो रास्ते में पड़ोसियों ने उन्हें वाहनों से उतारकर पीटा। वह फतनपुर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दूल्हा-दुल्हन घर तक पहुंचे।
विज्ञापन
इस मामले में दूल्हे की बहन अर्चना ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।