{"_id":"5e9b45cb8ebc3e768812ee4b","slug":"rapid-sanitization-in-hotspot-areas-pratapgarh-news-ald273667682","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाकों में तेजी से हो रहा सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाकों में तेजी से हो रहा सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
Rapid sanitization in hotspot areas
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती रानीगंज इलाके के नरसिंहगढ़ के तीन जमाती डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर यह कदम उठाया गया है। इन जमातियों को जिला अस्पताल में 14 दिन के क्वारंटीन किया गया है।
हालांकि डेरवा स्थित सबलगढ़ के तीन जमाती अभी भी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। फिलहाल राहत भरी खबर है कि 238 सैंपल में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। इधर जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सैनिटाइजेशन कार्य तेज कर दिया है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बात करते हुए डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि जामा मस्जिद, जिला अस्पताल के हॉटस्पॉट इलाकों में दूसरे चरण में 2003 घरों में सैनिटाइजेशन और 11,153 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
जबकि नरसिंहगढ़, खमपुरदूबेपट्टी, तवकलपुर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में दूसरे चरण में 2352 घरों में सैनिटाइजेशन किया गया और 13,158 व्यक्तियों की जांच की गई।
सबलगढ़ डेरवा हॉटस्पॉट के दूसरे चरण में 1480 घरों को सैनिटाइज किया गया और 7400 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा चुका है। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। इस मौके पर एसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा, एडीएम शत्रोहन वैश्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।