फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple

Ram Mandir Bhumi Pujan: मठ, मंदिरों में सजी दीपमालाएं, बड़े हनुमान मंदिर में जले 21000 दीप

Thu, 06 Aug 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Aug 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
hanuman mandir - फोटो : prayagraj
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के उल्लास में संगमनगरी बुधवार को राममय रही। शहर और गांव के घर-घर में उल्लास रहा। मठ, मंदिरों में याज्ञिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर और मठों को फूलों के साथ बिजली की झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन


 

Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
hanuman mandir - फोटो : prayagraj
कहीं भगवान श्रीराम का अभिषेक तो कहीं श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ और हवन किया गया। शाम को असंख्य दीपमालिकाएं जलाकर साधु, संतों, पुरोहितों ने जय श्री राम का जय घोष किया। श्रीराम की मंगला आरती के साथ शुरू आयोजन देर रात तक चलते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
alopibagh mandir - फोटो : prayagraj

मंदिर परिसर से बांध तक जगमगाए 21000 दीप, दीपों से लिखा जय श्री राम

बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में बुधवार को मंदिर निर्माण के लिए विशेष पूजन अनुष्ठान किए गए। सुबह मंगला आरती के बाद भगवान श्रीराम का अर्चन किया गया। व्यवस्थापक महंत स्वामी आनंद गिरी के आचार्यत्व में वेद पाठियों ने स्वास्ति वाचन किया। शंख, घंटा, घडियाल, ढोल, मंजीर की थाप पर अर्चन के मौके पर भक्त जयश्री राम का जयघोष करते रहे। 

 
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
prayagraj - फोटो : prayagraj
दिन में दो बजे भोग, प्रसाद से पहले मंदिर परिसर में भगवान श्री राम का दूध, दही, शहद, पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन, अर्चन के बाद भगवान को विश्राम पूजन के साथ शाम को मंत्रोच्चार के साथ जगाया गया। शाम पांच बजे श्रीराम का भव्य श्रृंगार कर आरती की गई। स्वामी आनंद गिरि ने श्रीराम मंदिर निर्माण और विश्व कल्याण की कामना से आरती की। इसके बाद बिजली की रंगीन रोशन से मंदिर परिसर जगमगा गया। फूलों का श्रृंगार और इत्र की खुशबू से भक्त आनंदित होते रहे। 

 

Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
अलोपीबाग मठ में श्रीराम का पूजन करते वासुदेवानंद सरस्वती। - फोटो : prayagraj
शाम छह से आठ बजे तक मंदिर परिसर ही नहीं बांध तक 21000 दीप लगाए गए। नियत समय पर दीप जलाकर लोगों ने मंदिर निर्माण की निर्विघ्नता की प्रार्थना मां गंगा, बजरंग बली और अन्य देवताओं से की। दीपों की आभा से जगमग मंदिर और मठ बाघंबरी में बारिश से थोड़ा व्यवधान पड़ा लेकिन तब तक दीपों की आभा प्रस्फुटित हो चकी थी। लोगों ने भीगते हुए भी जयघोष लगाए। 
 

Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
कल्याणी देवी में मंदिर बनाकर दीप जलाए गए। - फोटो : prayagraj

भारद्वाज आश्रम: जहां चरण पड़े श्रीराम के वहीं जलाए दीप

राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए पूजन के मौके पर बुधवार को कर्नलगंज स्थित महर्षि भारद्वाज मुनि का आश्रम भी जागृत रहा। पुजारी महंत प्रदीप नाथ गोस्वामी के आचार्यतत्व में भारद्दाज मुनि के साथ भगवान श्री राम का अभिषेक किया गया। श्रीराम मंदिर निर्माण की निर्विघ्नता को देवाधिदेव महादेव का अभिषेक, पूजन किया गया। मंदिर परिसर को बिजली की रंगीन रोशन से सजाया गया था।

Ram Mandir Bhumi Pujan: Monasteries, adorned with temples, lit 21000 lamps in large Hanuman temple
विश्व हिंदु महासंघ की ओर से लोकनाथ चौराहे पर श्रीराम की प्रतिमा के सामने आरती की गई। - फोटो : prayagraj
शाम को करीब छह बजे से जुटे भाजपाइयों ने मंदिर परिसर में रंगोली सजाई। फिर दीपों से जय श्री राम लिखकर दीप जलाए। यहां श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर ने पूजन-अर्चन के बाद दीप जलाए फिर थोड़ी ही देर में दीपों की आभा से मंदिर परिसर जगमग हो गया। मंदिर परिसर में 201 दीप जलाए गए। इस मौके पर संदीप गोस्वामी, अनिल भट्ट, कलानिधि गोस्वामी, विक्रम सिंह गिलोरी आदि दीप जलाकर भक्तों के साथ जयश्रीराम का जयघोष लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed