{"_id":"777fef13783a1101c679fa2839988c2d","slug":"rallying-students-the-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर छात्रों ने लिया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर छात्रों ने लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरकारी दफ्तरों व विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान का संकल्प लिया गया। रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज में रैली को रवाना करने से पहले प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल ने शिक्षकों व छात्रों को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया। रैली ने कस्बे में घूम कर मतदान करने व मतदाता बनने के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर जनार्दन राय, बीएन सिंह, राकेश त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार, विनय शुक्ल, राजकरन, जमुना प्रसाद मिश्र, विद्याकांत मिश्र, कल्पनाथ तिवारी, श्यामशंकर, रोशन सिंह, अनिमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। भागवत दत्त बालिका महाविद्यालय की छात्राओं ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को तहसीलदार संतोष सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले तहसीलदार ने छात्राओं को मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए मताधिकार का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र ने कहा कि मतदान करना देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य व अधिकार है। छात्रों द्वारा निकाली गई रैली ने गांवों में पहुंचकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
इस मौक पर प्रबंधक सुनीता मिश्रा, गौरव मिश्र, प्राचार्या डॉ. पूनम त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, एलके पांडेय, दीपक त्रिपाठी, शालिनी त्यागी, प्रीती मिश्रा, अंजना शुक्ला, आरसी पांडेय, राहुल सिंह, हृदय पांडेय, संतोष शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, विनोद पांडेय, कमलेश, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर तहसील में एसडीएम इंद्रासन वर्मा ने कर्मचारियों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली तहसील रोड होती हुई तहसील परिसर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
मतदाता दिवस के मौके पर इलाके के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया गया तथा शिक्षकों ने अभिभावकों संग मतदान करने, मतदाता बनाने तथा मतदाता बनाएंगे का नारा भी दिया। शासन के निर्देश पर प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में मतदाता दिवस पर गोष्ठी व जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदाता बनने, मतदाता बनाने तथा मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाध्यापक शालिकराम प्रजापति ने शिक्षकों व बच्चों संग शपथ दिलाई।