फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajdhani Hotel Restaurant Closed at City Palace

सिटी पैलेस में राजधानी होटल और रेस्टोरेंट बंद

Thu, 10 Oct 2019 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Hotel  Restaurant Closed at City Palace
भाजपा नेता व आईएएस अफसर अभय सिंह के पिता के बीच खाई बढ़ती ही जा रही है। अचानक भाजपा नेता द्वारा संचालित राजधानी होटल व रेस्टोरेंट को दशहरे के दिन बंद कर दिया गया। भाजपा नेता ने होटल व रेस्टोरेंट बंद करने का आरोप अपने बहनोई पर लगाया। जबकि आईएएस अफसर के पिता ने कहा कि वह भला ऐसा क्यों करेंगे। भाजपा नेता ने खुद ही ताला बंद कर दिया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पचखरा निवासी अमरेंद्र बहादुर सिंह के बेटे अभय सिंह आईएएस हैं। भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह आईएएस अफसर अभय के सगे मामा हैं। अंबेडकर चौराहा स्थित सिटी पैलेस के संपत्ति विवाद को लेकर गत दिनों आईएएस अफसर अभय सिंह के पिता अमरेंद्र बहादुर सिंह व भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह के बीच जंग छिड़ गई थी।
विज्ञापन

अमरेंद्र की तहरीर पर भाजपा नेता रवि समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। उनके बीच रार ठनी हुई है। मंगलवार को दशहरे के दिन भाजपा नेता रवि सिंह द्वारा संचालित राजधानी होटल और रेस्टोरेंट अचानक बंद हो गया। इसे लेकर शहर में चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता रवि सिंह ने आरोप लगाया है कि आईएएस अफसर के पिता अमरेंद्र बहादुर सिंह ने रेस्टोरेंट व होटल को बंदकर ताला लगा दिया। वह क्या कर सकते हैं। दूसरी ओर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने साले रवि के आरोपों को निराधार ठहराया। उनका कहना है कि भाजपा नेता ने खुद ही रेस्टोरेंट व होटल बंद किया है। ताकि लोगों को गुमराह कर सकें। अभी भी उनके प्रति दिल में जगह है।

हिसाब मांगने पर बिगड़ी बात
आईएएस अभय सिंह के पिता अमरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि रिश्तेदार होने के नाते रवि पर भरोसा था। इसलिए सिटी पैलेस की देखभाल व किराए से होने वाली आमदनी का हिसाब रखने के लिए जिम्मेदारी दी थी। वह सिटी पैलेस आकर रुके थे। हिसाब मांगने पर वह नहीं दे सके। जबकि होटल, रेस्टोरेंट का किराया भी तय था। इसके बावजूद वह हिसाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed