फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Pratap Bahadur hospital's oxygen plant again bad, patient upset

Pratapgarh News: राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय का ऑक्सीजन प्लांट फिर से खराब, मरीज परेशान

Sun, 21 May 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raja Pratap Bahadur hospital's oxygen plant again bad, patient upset
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग का ऑक्सीजन प्लांट सुबह साढ़े 11 बजे के करीब फिर से खराब हो गया। इससे मरीज परेशान हो गए। स्टोर में रखे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराया गया। सीएमएस का कहना है कि लखनऊ से टीम मरम्मत करने के लिए आ गई है। जल्द ही खामियां दूर कर प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में दमा रोगियों की संख्या बढ़ गई। सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच में 24 से अधिक सांस रोगी इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे। जिनकी हालत बेहद नाजुक थी उन्हें चिकित्सक इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज कर रहे थे। जिनके हालत में सुधार हो रहा था, उन्हे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच ऑक्सीजन प्लांट ने काम करना बंद कर दिया। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। जानकारी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टोर में रखे कंसंट्रेटर को बाहर निकलवाए। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह के भीतर ऑक्सजीन प्लांट में दूसरी बार आई खराबी

मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट में महीने भर के भीतर दूसरी बार खराबी आई है। बारबार आ रही खराबी के बावजूद मैकेनिक टर्बो स्टेब्लाइजर बदलने के बजाय बार-बार ठीक ही करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अधिक वोल्टेज आने की वजह से ऑक्सीजन प्लांट का टर्बो स्टेब्लाइजर जल जा रहा है।

पिछली बार भी जब स्टेब्लाइजर खराब हुआ था तो बनने में कई दिन लग गए थे, जिससे सांस के ज्यादातर मरीजों को प्रयागराज रेफर करना पड़ा था, लेकिन उससे भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed