फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya performed arms worship with his supporters, which went viral on social media.

Pratapgarh News: राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya performed arms worship with his supporters, which went viral on social media.
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बृहस्पतिवार को विजयदशमी के दिन बेंती कोठी पर समर्थकों संग शस्त्र पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी लाइसेंसी असलहों के साथ पहुंचे। पूजा के दौरान राजा भैया और उनके समर्थक पारंपरिक कुर्ता-धोती व साफा में नजर आए। पूजन के दौरान समर्थकों ने राजा भैया के साथ फोटो और वीडियो भी बनाए जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजा भैया के राजघराने में दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इससे पहले 18 सितंबर को राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया था। इसमें आरोप लगाया था कि राजा भैया के पास अवैध व घातक हथियारों का जखीरा है। उनके अनुसार, ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। इस पोस्ट के बाद राजा भैया के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने इसका खंडन किया था। साथ ही कहा था कि दशहरे पर वह शस्त्रों की पूजा करते हैं। ऐसे में जिसे देखना है, वह दशहरा में आ जाए। माना जा रहा है कि इसी बयान और आरोपों के बीच राजा भैया ने सार्वजनिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया। अब इसके फोटो और वीडियो फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शस्त्र पूजन सनातन धर्म का हिस्सा, ईष्ट की आराधना का अधिकार सभी को : राजा भैया
कुंडा। शस्त्र पूजन के दाैरान राजभैया ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन धर्म का हिस्सा है और ईष्ट की आराधना का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि पूजन के लिए जो भी शस्त्र आए हैं वो हमारे हैं और हमारा जो कुछ भी है वह समर्थकों का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस माैके पर शस्त्र पूजन हर घर में किया जाता है। एक सवाल के जवाब में राजाभैया ने कहा कि बरेली में अराजकता फैलाने वालों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अराजकता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं जाएगी।



आजाद अधिकार सेना ने उठाए सवाल, डीजीपी को पत्र भेज जांच की मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर सामूहिक रूप से लाइसेंसी असलहों के पूजन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि पूर्व मंत्री राजा भैया ने दशहरा के दिन अपने बेंती कोठी पर शस्त्रों का पूजन किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या में एकत्र हथियारों की विस्तृत जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed