फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja bhaiya party no support any party in loksabh elections

राजाभैया बोले : लोकसभा चुनाव में किसी प्राटी को समर्थन नहीं, अपने विवेक से योग्य प्रत्याशी को वोट दें समर्थक

Tue, 14 May 2024 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 May 2024 08:42 PM IST
सार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देने का ऐलान किया है। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Raja bhaiya party no support any party in loksabh elections
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के सिलसिले में समर्थकों से राय लेने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी। बोले वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। इससे समर्थन की आस लगाए बैठे भाजपा व सपा नेताओं को झटका लगा। कार्यकर्ताओं को इस बात की नसीहत भी दी कि मतदान को लेकर आपस में टकराव की नौबत न आए।

विज्ञापन


बेंती कोठी में शाम पांच बजे उमड़े हुजूम के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर राजा भैया ने पहले चर्चा की। लोगों की राय जानी। सबकी बातों को सुनने के बाद राजा भैया ने ऐलान किया कि भाजपा व सपा किसी भी दल के पक्ष में मतदान करने के लिए वह समर्थकों से नहीं कहेंगे।
विज्ञापन


कौशांबी व प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर समर्थक अपने विवेक से योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उनके सिर व गले में जनसत्ता दल का झंडा चमकता रहना चाहिए। परिवार के सदस्यों के विचार अलग हो सकते हैं। इसे लेकर किसी के बीच टकराव नहीं होना चाहिए। यदि वे उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते तो वह हमेशा की तरह उनके सुख दुख में साथ खड़े मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विनोद और पुष्पेंद्र दोनों पहुंचे थे समर्थन मांगने

राजा भैया का फैसला भाजपा के लिए जोर का झटका माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा था कि बेंगलुरु में गृहमंत्री से मुलाकात के बाद राजा भैया नरम पड़ सकते हैं। हालांकि राजा भैया ने समर्थकों को बताया कि उनके पा समर्थन मांगने के लिए सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर दोनों ही आए थे। दोनों नेताओं को अपनी इच्छा से अवगत भी कराया।

समर्थकों से कहा कि लोकसभा चुनाव आया तो किन्हीं कारणों से दूसरे दलों से गठबंधन नहीं हो सका। जिसके बाद यह भी फैसला हुआ कि जनसत्ता दल के झंड़े तले चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। जब कोई प्रत्याशी लड़ाया जाता है तो लोगों की राय ली जाती है। हार जीत पर कार्यकर्ताओं का सम्मान जुड़ा रहता है। 

राजा भैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनसत्ता दल का कोई प्रत्याशी कौशांबी व प्रतापगढ़ संसदीय सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है। समर्थकों व पार्टी के नेताओं से राय के बाद यह निर्णय लिया गया। फिलहाल राजा भैया के फैसले का असर कौशांबी, प्रतापगढ़ समेत प्रयागराज की सीटों पर भी पड़ सकता है। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक डॉ. केएन ओझा और जिला प्रभारी राम अचल वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

होता रहा शंखनाद

राजा भैया के भाषण के बीच ब्राह्मण समाज के लोग शंख बजाकर शंखनाद करते रहे। युवा जोश में नारे लगाते रहे। जिन्हें राजा भैया मना करते हुए अपनी बात पूरी करते रहे।

समर्थकों की बैठक से पहले बेंती पहुंचे केंद्रीय मंत्री संग कौशांबी भाजपा प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव को लेकर समर्थकों की बेंती कोठी में बैठक बुलाई गई थी। जिसमे शामिल होने के लिए समर्थक एकत्र भी हो रहे थे। इस बीच कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान राजा भैया से मिलने बेंती पहुंचे। करीब आधे घंटे तक उनके बीच बातचीत हुई। जहां भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने आशीर्वाद मांगा। जवाब मिला कि कार्यकर्ताओं की बैठक में तय होगा कि जनसत्ता दल लोकसभा चुनाव में किसे अपना समर्थन देगी। 

राजा भैया से समर्थन मांगने पहुंचे पुष्पेंद्र

कौशांबी लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भी मंगलवार की सुबह राजा भैया से मुलाकात कर समर्थन मांगा। करीब पंद्रह मिनट तक उनके बीच बातचीत होती रही। करीबियों ने बताया कि राजा भैया ने जवाब दिया कि कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही कोई फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed