फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rain, garbage

कूड़े-कचरे, गंदगी से पटे नाले, बारिश में डूबेगा शहर

Sat, 20 Jun 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
rain, garbage
rain, garbage - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नगरपालिका के अफसरों की अनदेखी शहरियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मानसून आने वाला है, मगर शहर के नाले व नालियों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। आलम यह है कि शहर के नाले व नालियां कूड़े-कचरे से पटे पड़े हैं। गदंगी से चोक नाले-नालियों के ऊपर से गंदा पानी बह रहा है। यदि तेज बारिश होगी तो शहरियों को इस बार भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। सबकुछ जानते हुए भी नगरपालिका के अफसर चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अभियान चलाकर नाले व नालियों की सफाई की जाती है। आम तौर पर मई व जून के प्रथम सप्ताह तक साफ- सफाई हो जाती है, मगर इस बार शहर के नालों एवं नालियों की सफाई को लेकर नगरपालिका के अफसर तनिक भी संजीदा नहीं हैं। मानसून सिर पर है, लेकिन अब तक नाले की सफाई का काम पूरा हो चुका है। कचहरी-भंगवाचुंगी रोड पर जलनिकासी के लिए दोनों तरफ पर नाले बने हुए हैं। सड़क के उत्तरी छोर के नाले की हालत बहुत खराब है। कचहरी से भंगवाचुंगी तक नाला गंदगी से बजबजा रहा है।
विज्ञापन

जगह-जगह नाला कूड़े व कचरे से पटा पड़ा है। बलीपुर में नाले के बराबर गंदा पानी आ चुका है। गंदगी से पूरा नाला चोक है। कमोवेश यही हाल दूसरे छोर का भी है। लोगों को नाले की सफाई का इंतजार है। इसके अलावा नाले से जुडने वाली मोहल्लों की नालियां भी बजबजा रही हैं। नाले की अब तक सफाई न होने से लोगों को बारिश के दिनों की चिंता सता रही है। इससे भी बुरा हाल प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के दोनों तरफ बने नाले का है। भगवांचुंगी चौराहे से आगे बढने पर करीब 100 मीटर तक नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। आस-पास की दुकानें बंद हो गई हैं। गंदगी व कूड़े-कचरे से पूरा नाला पटा है। एमडीपीजी कालेज स्टेशन रोड तक गदंगी व कूड़े-कचरे से नाला चोक हो चुका है। नाले को जोडने वाली आस-पास के मोहल्लों की नालियां भी गंदगी से बजबजा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार से अजीतनगर तक नाला गंदगी व कूड़-कचरे से पटा पड़ा है। सड़ांध व बदबू से लोग परेशान हैं। यही हाल आजाद नगर, अंबेडकर चौराहे के नाले का भी है। नाले की साफ- सफाई न होने से लोगों में काफी नाराजगी है। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शहर के 90 प्रतिशत नालों की सफाई हो चुकी है। छिटपुट कार्य बाकी है। उनकी भी सफाई होगी। तिलक कालेज के पास नाला बांध दिया गया है। यही वजह है कि वहां जलजमाव की स्थिति है।

जलनिकासी के बजाए जमा हो रही गंदगी
दहिलामऊ पुलिस चौकी के पीछे से जाने वाले नाले को कांग्रेस कार्यालय के सामने से गुजरे नाले में जोड़ दिया गया है। पुलिस चौकी के पीछे का नाला ऊंचाई पर है। ऐसे में जलनिकासी के बजाए सारी गंदगी के कांग्रेस कार्यालय के सामने वाले नाले में जमा हो रही है। सड़ांध व बदबू से लोगों का जीना मुहाल है। शिकायत के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed