फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pushmina Shawls of Wood Products Produced at Amar Ujala Shopping Festival

अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में पश्मीना शॉल लकड़ी के उत्पादों की मची धूम   

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pushmina Shawls of Wood Products Produced at Amar Ujala Shopping Festival
शापिंग फेस्टिवल - फोटो : प्रतापगढ़
 शहर के रामलीला मैदान में चल रहे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में कश्मारी की पश्मीना शाल और लकड़ी के हस्तनिर्मित सामानों की धूम मची है। जम्मू-काश्मीर के अलग-अलग इलाकों से आईं दुकानों पर बेहद मशहूर पश्मीना शाल के साथ ही ऊनी वस्त्रों को खरीदने के लिए मंगलवार को भी भारी संख्या में शहरी उमड़े। सुबह से रात दस बजे तक लोग मेले में जरूरत के सामानों की खरीदारी करते रहे।  
विज्ञापन


अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का औपचारिक शुभारंभ शनिवार की शाम डीएम शंभु कुमार ने किया था। इसके बाद से मेले लगातार ऊंचाइयां छू रहा है। शापिंग फेस्टिवल में घर की जरूरत से जुड़ीं सारी चीजें मौजूद हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए जम्मू-काश्मीर से आए ऊनी कपड़े, रजाई, गद्दे के साथ सौंदर्य प्रसाधान से जुड़ीं तमाम चीजें भी हैं। पुरुषों के लिए भी स्वटेर, जैकेट, सदरी के अलावा कई आइटम है। इसके अलावा ड्राईफ्रूट की भी विभिन्न वेराइटी है।
विज्ञापन


आसाम की खास लकड़ी के बने सोफासेट, बेड, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। बिजली से जुड़े तमाम उपकरण भी लोगों को खासे रास आ रहे हैं। शापिंग फेस्टिवल में और भी आपके लिए बहुत कुछ है। तो फिर आप भी यह मौका न छोड़िए। कई ऐसी भी चीजें मेले में हैं जो आपको शहर में और कहीं नहीं मिलेंगी।  मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी श्रृंगार के सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा। दूधिया रोशनी में नहाए मेला परिसर की भव्यता ऊनी कपड़ों, जूते, मोजे, गारमेंट्स और श्रृंगार की दुकानें बढ़ा रही हैं। मेला देखने पहुंचीं महिलाएं देर शाम तक  पसंदीदा ऊनी स्वेटर और साल खरीदने में व्यस्त दिखीं। रामलीला मैदान में मेले की यह धूम दस फरवरी तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed