फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Purva defeated Pachhua, there was an outcry due to sultry heat

पुरवा हवाओं ने पछुआ को दी मात, उमसभरी गर्मी से मचा हाहाकार

Sat, 21 May 2022 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Purva defeated Pachhua, there was an outcry due to sultry heat
शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास रोड पर धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती युवती। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
गर्म हवाओं से वातावरण को तमतमा रही पछुआ को एक बार फिर से पुरवा हवाओं ने मात दी है। इससे मौसम एकाएक बदल गया है। मगर इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमसभरी गर्मी का कहर शुरू हो गया है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम .2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर से लेकर गांव तक लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मई महीने की शुरुआत से पछुआ का असर रहा। इससे तापमान तेजी से बढ़ रहा था। लोग गर्मी से बेहाल रहे। लेागों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तापमान उछलकर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मगर शु्क्रवार को भोर में एकाएक मौसम बदल गया। पुरवा हवाओं ने वातावरण में अपना प्रभाव जमा लिया। इससे धूप का असर तो कम रहा मगर, गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। पूरे दिन उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, पल्टन बाजार, पंजाबी मार्केट, बस अड्डा, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर आदि बाजारों में धूप का असर कम होने से भीड़ तो रही मगर, उमसभरी गर्मी के चलते ग्राहक से लेकर दुकानदार तक पसीने से तरबतर रहे। लोग पंखे व कूलर की हवा से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों मे भी लोग गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के प्रभाव से उमस बढ़ी है। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 40.0 जबकि न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में भी उमसभरी गर्मी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed