फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Punia in the full vigor workers

पुनिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sat, 07 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 07 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Punia in the full vigor workers
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस संसदीय कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राज्यसभा सांसद और जिले के प्रभारी पीएल पुनिया कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर गए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष करते रहने का मंत्र दिया और कहा कि संघर्ष के बल पर ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने और संकलित करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कार्यकर्ताओं को बड़े ध्यान से सुना। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, सेवादल अध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय, रोहित कुमार शुक्ल, अरविंद कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ल ने मुख्य रूप से विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


संचालन नगर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजबहादुर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह रैकवार के साथ-साथ रफीक एडवोकेट, इरफान अली, देवीशंकर पांडेय, असलम, अशोक सिंह, इंद्रानंद तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, सुरेश मिश्र, बाल गोविंद तिवारी, दूधनाथ भारती, डॉ. निगार, लव त्रिपाठी, रामू पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed