{"_id":"61f0134d29af305d643a559f","slug":"psychopath-dies-by-being-buried-under-the-soil-in-suspicious-condition-pratapgarh-news-ald325714658","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में मिट्टी के नीचे दबकर मनोरोगी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में मिट्टी के नीचे दबकर मनोरोगी की मौत
विज्ञापन
लालगंज के कलापुर में गड्ढे से मिट्टी हटाकर युवक का शव निकालते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में मिट्टी के नीचे मनोरोगी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक दिन पहले से घर से लापता था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए मिट्टी हटाकर शव को गड्ढे से बाहर निकाला। परिजनों की ओर से इत्तेफाकिया घटना की सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के कलापुर निवासी रामभजन का (22) मनोरोगी था। अक्सर गांव के आसपास घूमकर अपने ऊपर मिट्टी फेंकता रहता था। बीते रविवार को वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की शाम ग्रामीणों को गांव के समीप जंगल में मनोरोगी लाल बहादुर का स्वेटर मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण जंगल में उसकी तलाश करने लगे। जहां स्वेटर रखा था, उसके बगल एक गड्ढे में ताजी मिट्टी डाली गई थी।
इस पर ग्रामीण मिट्टी हटाने लगे। लगभग एक फिट मिट्टी हटाने के बाद गड्ढे में मनोरोगी का शव मिला। परिजनों व पुलिस का कहना है कि वह अक्सर मिट्टी अपने ऊपर डालता रहता था। हो सकता है कि गड्ढे में जाकर उसने अपने ऊपर मिट्टी डाल ली हो। कुछ लोगों ने हत्या कर शव दफनाने की आशंका जताई, लेकिन परिजन इसे नकारते रहे। मृतक के पिता ने इत्तेफाकिया घटना की तहरीर दी। पुलिस ने देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।