फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   protest

बंदी को लेकर एकजुट हुए व्यापारी

Tue, 09 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Tue, 09 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
protest
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल पर हुए हमले के विरोध में जनपद के सभी व्यापारी संगठन लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने 11 दिसंबर को बेल्हा बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रांतीय व्यापारी नेता कंछल पर हमले के विरोध में जनपद के सभी व्यापारी संगठन साथ हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। आंदोलन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पटरी गुमटी दुकानदार संघ, गल्ला मंडी संघ भी शामिल होगा। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों के व्यापारी भी साथ रहेंगे। सभी बाजारों के अध्यक्षों को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


 वे भी 11 दिसंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताएंगे। 10 दिसंबर को शहर में व्यापारी पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी नेता पर हमला करने वाले वकीलों ने पेशे को कलंकित किया है। ऐसे अधिवक्ताओं के खिलाफ शासन प्रशासन के कार्रवाई करने तक व्यापारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के आंदोलन को ट्रक आपरेटर्स यूनियन ने अपना समर्थन दिया है। यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जिस तरह कथित अधिवक्ताओं ने प्रांतीय अध्यक्ष पर हमला बोला वह गलत था। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर संगठन के प्रांतीय नेताओं से वार्ता कर प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन को ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed