फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   protest duty

व्यापारियों की बंदी का मिला-जुला असर

Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest duty
protest
सर्राफा व्यापारियों और व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को महाबंदी का मिलाजुला असर रहा। पंजाबी मार्केट और चौक बजाजा में दोपहर तक दुकानेें पूरी तरह बंद रहीं, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में जुलूस देखकर व्यापारी दुकान बंद करते और आगे बढ़ते ही शटर उठाकर काम शुरू कर देते थे। सराफा एवं रेडीमेड व्यवसाइयों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को महाबंदी का आह्वान किया था। सुबह जुलूस की शक्ल में निकले व्यवसाइयों ने भ्रमणकर दुकानों को बंद कराया। पंजाबी मार्केट और चौक बजाजा में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जबकि शहर के अन्य इलाकों में बंदी सामान्य रही। जुलूस निकाल रहे व्यापारी जिधर से गुजरते, दुकानदार शटर डाउन कर उनके आन्दोलन में शामिल हो जाते।
विज्ञापन


जैसे ही जुलूस आगे बढ़ता वह शटर उठाकर कामकाज करना प्रारंभ कर देते थे। हालांकि जुलूस में चल रहे कुछ व्यापारी जबरन बंदी के खिलाफ थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार मोदनवाल व्यापारियों से स्वत: दुकानें बंद करने का आह्वान कर रहे थे। व्यापारियों और सराफा व्यवसाइयों ने वित्त मंत्री को संबोधित डीएम को सौंपे ज्ञापन में अविलंब उत्पाद शुल्क वापस लेने की मांग की है। इस मौके  पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र कुमार केसरवानी, अमित कुमार, अशोक कुमार सिंह, श्यामलाल जायसवाल, सतीशचंद्र केसरवानी, उमाप्रकाश अग्रहरि, आशीष सिंह, प्रदीप सोनी, रामप्रकाश सोनी, विजय कुमार, सुरेश कुमार सोनी, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed